निगरानी बदमाश ने पुलिस को देख हाथ में लगाया नशे का इंजेक्शन, विजय नगर पुलिस ने दबोचा।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर पुलिस को स्कीम नंबर 74 में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण के चौकीदार ने सूचना दी की परिसर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश घर में चोरी की नीयत से घुसा है इस जानकारी पर विजय नगर पुलिस की टीम त्वरित उपरोक्त मकान पर पहुंची। पुलिस को बाहर देखकर बदमाश ने पहले भागने का प्रयास किया परंतु असफल होता देख मकान के बाथरूम में जाकर नशे का इंजेक्शन हाथ में लगा लिया और वही लेट गया।

पुलिस घर में पहुंची तो वह ज़मीन पर बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाकर पुलिस ने ईलाज करवाया। आरोपी का नाम रोहित पिता उमेश बौरासी उम्र 32 साल है।

उस पर क़रीब 15 केस दर्ज है। वह एमआईजी थाने का निगरानी बदमाश है तथा उस पर चोरी के कई प्रकरण दर्ज है. आरोपी पूर्व में भी विजय नगर में पकड़ाया था तब भी उसने बेहोश होने मुंह से झाग और खून निकालकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था अस्पताल में पूरा चेकअप कराने पर उसे कोई बीमारी नहीं पाई गई।

नशा उतारने पर डॉ परीक्षण उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया उसके द्वारा पूर्व में भी सूने मकान में ताले तोड़ना स्वीकार किया गया. इस कारण आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

विजय नगर पुलिस ईलाके में जागरुक नागरिक अभियान चला रही है। इसमें लोगों की बताया जा रहा है की किसी भी संदिग्ध को देखने पर या किसी आपत्ति विपत्ति पर पुलिस को जानकारी दे। इसी अभियान में पुलिस के पास जानकारी आई थी।

Exit mobile version