निगम ने समय पर नही करा ड्रेनेज सिस्टम का काम पूरा जिससे जनता को हो रही परेशानी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर रेलवे स्टेशन से सरवटे बस स्टैंड तक ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के लिए की गई खुदाई के चलते वाहन चालकों को हो रही है परेशानी,,,,इंदौर नगर निगम द्वारा कोरोना काल के समय ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए की गई थी खुदाई, हालांकि 45 दिनों में नगर निगम ने कार्य पूरा करने का दावा किया था लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी अभी तक चल रहा है काम।

रेलवे पीआरओ जितेन्द्र जयंत ने बताया कि इंदौर रेलवे विभाग द्वारा इस दौरान कई बार पत्रों के मध्यम से नगर निगम को सड़क के गड्डों के कारण यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी गई है, नगर निगम ने तय समय 45 दिनों में कार्य पूरा करने का दावा भी किया था बाबजूद इसके अभी तक कार्य प्रगति पर ही है,,,, साथ ही रेलवे पी आर ओ ने बतायाा कि देश में इंदौर चार बार से स्वच्छता में नंबर वन है लेकिन रेलवे यात्री जैसेे ही स्टेशन से बाहर निकलते हैं तो इंदौर की एक गलत छवि उनके मन में बस जाती है हालांकि इस खुदाई के चलते भी वाहन चालक जान जोखिम में डालकर अपने वाहन यहां से निकालते हैं लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों के चलते कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं जिसे जल्द से जल्द इस ड्रेनेज सिस्टम केे कार्य को पूरा किया जाना जरूरी है।

वही निगम कमिश्न्नर प्रतिभा पाल ने पत्रकारों से बताया कि रेलवे स्टेशन से सरवटे तक ड्रेनेज केेे चलते की गई खुदाई का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है और उसमेंं सभी आउट फॉल ट्रैप्स किए जा चुके हैं और उसमें रेस्टोरेशन का काम आज से शुरू किया जा रहा है, ओर जल्द ही के कार्य पूर्ण किया जाएगा।

जितेंद्र कुमार जयंत, रेलवे पी आर ओ

- Advertisement -
Exit mobile version