निगम की टीम द्वारा भँवर कुआं क्षेत्र की आदित्य नगर में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को लेकर कार्यवाही लगातार जारी है,जिसके चलते शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने भँवर कुआं क्षेत्र की आदित्य नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई बताया जा रहा है कि भवन मालिक ने अपने प्लॉट एरिया से आगे बढ़कर किए गए निर्माण कर लिया था जिस पर शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया इस दौरान प्लॉट मालिक और उनके परिजनों ने निगम के अधिकारियों से जमकर हुई हुज्जत भी की।

दरअसल नगर निगम इंदौर द्वारा अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई पिछले 1 महीने से लगातार जारी है हर दिन कहीं ना कहीं निगम की कार्यवाही जारी रहती है शुक्रवार को भी नगर निगम द्वारा भंवरकुआं क्षेत्र की आदित्य नगर कॉलोनी में अशोक अरोरा नामक व्यक्ति के प्लाट पर अतिक्रमण की कार्रवाई को हटाया गया, निगम अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि प्लॉट मालिक ने पांच फीट ज्यादा शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया था यही नहीं प्लाट मालिक ने अपने तय एमओएस की जगह को भी नए निर्माण में शामिल कर लिया जिस को लेकर निगम ने कार्यवाही को अंजाम दिया गया।दरअसल आसपास के रहवासियों ने निंगम को शिकायत की थी जिस पर निगम की और से नोटिस दिया गया लेकिन भवन मालिक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया लिहाज़ा निगम के झोन 13 के अमले ने शुक्रवार को भवन के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

Exit mobile version