निगम कार्रवाई में हंगामा, उपायुक्त को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जबलपुर में जर्जर मकानों को तोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। नगर निगम का अतिक्रमण रिमूवल अमला जैसे ही मालवीय चौक स्थित एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचा भारी हंगामा खड़ा हो गया। यहां तक कि नगर निगम के अमले और वहां मौजूद लोगों के बीच में मारपीट की नौबत आ गई।इतना ही नहीं मौके पर मौजूद कुछ वकीलों ने उपायुक्त वेद प्रसाद चौधरी के साथ मारपीट की।

निगम का अमला मालवीय चौक के जर्जर मकानों पर कार्रवाई करने के लिए गया था। निगम उपायुक्त जब मौके पर पहुंचे तो, वहां जर्जर मकानों में से एक वकील का मकान भी था जिसको लेकर विवाद हो गया। इतना सुनते ही वकील शार्दूल सिंह और उसके साथियों ने निगम अधिकारी पर हमला कर दिया।किसी तरह भागकर निगम उपायुक्त ने अपनी जान बचाई।

दरअसल, नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए उपायुक्त अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. जिस मकानों को तोड़ना था निगम की टीम उनका निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान अचानक से वहां खड़े वकीलों से किसी बात को लेकर निगम उपायुक्त की बहस हो गई. इतने में ही वकील और उसके साथी निगम उपायुक्त पर टूट पड़े. पूरे सड़क में निगम उपायुक्त खुद को बचाने के लिए दौड़ लगाते रहते है और वकील उनके पीछे दौड़ते रहे।

Exit mobile version