निगम और एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी के मध्य एमओयु किया नुकसान व बचाव के संबंध में देगी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर नगर निगम देश में स्वच्छता के साथ ही शहर के नागरिको के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिये भी कार्य कर रहा है, इसी क्रम में आज नगर निगम इंदौर और एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी के मध्य एमओयु किया गया, जिसके तहत एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी द्वारा शहर में डोर टू डोर युस्ड कुकिंग ऑयल एकत्रित करने का कार्य किया जावेगा। इस अवसर पर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, कार्यपालन यंत्री श्री अनूप गोयल, एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी के श्री विजय ओसवाल व अन्य उपस्थित थे।

निगम व एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी के मध्य हुए एमओयु के तहत नगर निगम इंदौर रहवासी कल्याण संघ की सहायता से इंदौर शहर के विभिन्न बहु मंजिला इमारत, क्लोज गेट कम्यूनिटी, कार्पोरेटिव सोसायटी इत्यादी के बीच जले हुए तेल से होने वाले नुकसान व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जावेगी। वर्तमान में चलित कचरा वाहन के द्वारा जले हुए खाद्य तेल को निकालने एवं उसका निष्पादन करने संबंधित जागरूकता एवं जानकारी को प्रचारित किया जाएगा। समय-समय पर क्रियानिन्वत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो के तहत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी में जले हुए खाद्य तेल से होने वाले नुकसानो से अवगत कराया जाएगा एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार आईईसी के माध्यम से किया जावेगा। इसके साथ ही रहवासी कल्याणं संघ के साथ चर्चा कर युस्ड कुकिंग ऑयल एकत्रित करने का सुविधाजनक एवं सुनिश्चित प्लान तैयार करेगा,

एमजी रेनिवेबल एनर्जी एलएलपी के माध्यम उपरोक्त उल्लेखित विभिन्न स्थानो पर जले हुए खाद्य तेल को इकटठा करने हेु आवश्यक ड्रम उपलब्ध कराएगा, प्रस्तावित मार्ग निर्धारित कर सभी उल्लेखित स्थानो से जला हुआ खाद्य तेल इकटठा करेगी और 15 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदेगी, इसके लिए उसका वजन वही स्थल पर करेगी, रसीद देगी, जिस पर मात्रा व किमत लिखी होगी व उसका प्रतिमाह ऑन लाईन भुगतान भी करेगी। साथ ही विभिन्न रहवासी संगठनो से खरीदा हुआ युस्ड कुकिंग ऑयल का उपयोग बायोडीजल बनाने के लिए ही होगा। साथ ही एजेंसी स्वच्छता कार्यो में निगम को निश्चित सहयोग राशि प्रतिमाह भुगतान करेगी, एजेंसी जागरूकता फैलाने हेतु आश्यक प्रचार-प्रसार भी करेगी।

Exit mobile version