नागरिको को जागरूक करने के लिये डोर टू डोर वाहन प्रभात फेरी निकाली 6 प्रकार के कचरे की समझाइश दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर के नागरिको को जागरूक करने के उद्देश्य से डोर टू डोर वाहन प्रभात फेरी निकली गई बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नागरिको के अधिक से अधिक सहयोेग ओर नागरिको को 6 प्रकार से कचरा अलग-अलग प्रदाय संग्रहण करने के उददेश्य से निगम समस्त अधिकारी जिनमें झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, झोनल अधिकारी, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई ओर दरोगा सहित अन्य विभाग प्रमुख अपने-अपने आवंटित झोन वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रण वाहन के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से भ्रमण किया गया और नागरिको को 6 प्रकार का कचरा जिसमें गीला, सुखा, घरेलु हानिकारक कचरा, प्लास्टिक सुखा कचरा, इलेक्टाॅनिक कचरा, घरेलू सेनेटरी कचरा को अलग-अलग बिन के माध्यम से रखने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो में बने 6 प्रकार के बिन में ही देने के लिये नागरिको को जागरूक किया और नागरिकों को समझाइश भी दी जावेगी।

वही कचरा शुल्क को लेकर किए गए सवाल पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने कहा कि होम कंपोस्टिंग में निगम द्वारा अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा नगर निगम की मंशा यह है कि कचरा उपयोगी रहे,,,,जिसको लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य मार्गो से आज प्रभात फेरी निकली गई।

गौतम भाटिया, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

Exit mobile version