नवरात्रि में पिता की हैवानियत , 10 साल की मासूम की पीट पीटकर की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुरैना से एक पिता की क्रूरता की हदें पार कर देने की बात सामने आ रही है। जिसमे नशे में धुत बाप ने अपनी 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। वह भी सिर्फ इसलिए कि बच्चों के साथ खेलने के मशगुल होने के कारण बच्ची घर पहुंचने में थोड़ी लेट हो गई।

दरअसल घटना मुरैना के उत्तम पूरा की है।रविवार देर रात हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात की खबर जिसे भी लगी वह आश्चर्यचकित रह गया। उत्तम पुरा नई बस्ती में रहने वाले निर्दयी पिता राकेश जाटव की 10 साल की बेटी संजना रोज़ की तरह खाना खाने के बाद मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने गई हुई थी। नवरात्रि के चलते उत्तमपुरा में कई जगह माता के पंडाल और गरबों का माहौल है। मोहल्ले के बच्चे चहल-पहल के बीच घर के बाहर गलियों में खेलते रहते हैं।

मासूम बच्ची संजना भी इन्हीं बच्चों में खेलते हुए घर रात के 9 बजे पहुंची। इस दौरान आरोपी पिता राकेश शराब के नशे में धुत था और देर रात बेटी के ढेर से लौटने की बात पर गुस्सा हो गया। गुस्से में उसने डंडा उठा कर 10 साल की मासूम संजना को पीटना शुरू किया। राकेश जाटव ने संजना पर डंडे बरसाना तब बंद किया जब वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची ने उसी हालत में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।बच्ची की मौत की खबर सुन कर आसपास मातम छा गया है।

- Advertisement -
Exit mobile version