केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नगर निगम पहले नंबर पर आया है…इन नतीजों से इंदौर नगर पालिका निगम का कद भी बढ़ा है…हालांकि ईज ऑफ लिविंग में इंदौर इस साल आठवें स्थान से खसक कर नौंवे नम्बर पर आ गया है
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नगर निगम का काम पहले नंबर पर है, इस सूची में भोपाल तीसरे नंबर पर है।वहीं सरल जीवन सूचकांक में इंदौर रहने लायक शहरों की सूची में 9वें नंबर पर है, पिछले वर्ष इंदौर इसमें 8वें नंबर पर था..मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस सूची की घोषणा से पहले इंदौर की जमकर तारीफ की और यहां सूखे नाले में हुए क्रिकेट, फुटबाल और शादी समारोह के बारे में बताया। इस दौरान इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, सहित कई अफसर एसआइसीटीएसल आफिस परिसर के स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर से इस कार्यक्रम में लाइव जुड़े थे सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर पिछले 4 साल से स्वच्छता में नंबर वन पर आ रहा है इसके पीछे शहर की जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत शामिल हैं।
इंदौर नगर निगम को यह सफलता ,सेवाओं,आर्थिक स्थिति,पॉलिसी,तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं के आधार पर मिली है ।इस सफलता के बाद अधिकारीयों में भी काफी ख़ुशी है उन्हें कहा की अब आगे और भी उत्साह के साथ शहर के विकासकार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इस सफलता से नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण से ठीक पहले नई ऊर्जा मिली है…इसके बाद अब इंदौर नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में अपने रुतबे को बरकरण रखने के लिये मैदान पकड़ेगा ।
