आगामी समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस इस बार भाजपा से एक कदम आगे है कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार मिलन समारोह व अन्य आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शहर की पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ के क्षेत्र यानी के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड 85 में गुरुवार देर शाम कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित हुआ जहां कांग्रेस के संभावित महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई कांग्रेसी मौके पर मौजूद रहे। विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया के सामने कहा कि करीब 5 साल तक यहा मालिनी गौड़ विधायक और शहर में महापौर रही लेकिन उन्होंने यहां कोई काम नही किया, वार्ड 85 में आज भी स्कूल, सड़क बिजली पानी आदि की समस्याएं है। शुक्ला के अनुसार यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन समस्याओं को दूर किया जाएगा।
