धर्मांतरण रोकने के लिए आदिवासी जनजाति चलाएंगे जन जागरण अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर के पीछे चांदमारी कंपाउंड के ग्राउंड में रविवार दोपहर को हिंदू युवा जनजाति संगठन की प्रादेशिक कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर एक आयोजन हुआ,,, जहां प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी आयोजन में मुख्य रूप से अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान दिलीप चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे मौजूद रहे। आयोजक दिनेश डोडिया ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में धर्मांतरण बड़े स्तर पर चोरी चुपके हो रहा है इसे रोकने और धर्म की रक्षा के लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन काम कर रहा है।

आयोजक दिनेश डोडिया ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक मुद्दे के लिए रखा है आदिवासियों को परेशानी होती है इंदौर में रहकर छात्रों को रहने की व्यवस्था नहीं है दूसरी बात इंदौर संभाग के आदिवासी छात्र को पढ़ने की अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती है जिसके चलते छात्र परेशान होते हैं,,,, अलीराजपुर के पूर्व विधायक से मांग की है कि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आदिवासी धर्मशाला इंदौर में बनाई जाए वही मुख्यमंत्री के आदिवासी हित योजनाओं का फायदा नहीं मिलने की बात भी की

वही बीजेपी के पूर्व विधायक कार्यक्रम में बताया कि मध्यप्रदेश में धार खरगोन अलीराजपुर झाबुआ बड़वानी यह आदिवासी जिले हैं और यहां पर आदिवासी समाज के सामने बहुत सी चुनौतियां है इन जिलों में धर्मांतरण का मुद्दा भी हिंदू युवा जनजाति संगठन आदिवासी समाज के बीच में जा कर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि विदेशी शक्तियां वामपंथी दल स्वास्थ्य शिक्षा के नाम पर आदिवासी जनजातियों को धर्मांतर का लालच दिया जा रहा है जिस को हिंदू युवा जनजाति संगठन उनके बीच जाकर उन्हें समझाने का काम कर रही है,, वही देश मे बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर कहां उन्होंने कि देश में वाहनों की संख्या भी बढ़ी है जिसके चलते पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है केंद्र और राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी के सरकार के पहले किसी भी गरीब आदिवासियों के पास रहने के लिए घर नहीं हुआ करता था लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में सभी गरीबों के घर पक्के छत के हो गए हैं और सभी आदिवासी का लोगों के घर आज गाड़िया है।

नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अलीराजपुर

- Advertisement -
Exit mobile version