धमनोद से अवैध रूप से शराब ले जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस न्ने घेराबंदी कर हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने धमनोद से अवैध रूप से शराब ले जा रहे तीन बदमाशों को पकड़ कर उनके पास से 80 पेटी शराब जब्त की है । जब्त शराब की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है पुलिस को आरोपी से और भी शराब मिलने की उम्मीद है ।

दरसअल इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की धमनोद की ओर से एक बुलेरो गाडी से अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है । सूचना पर टीआई आरडी कानवा ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर गाडी को पकड़ा ओर बदमाश जीतू ,राहुल चौहान कपिल को हिरासत में लिया । बदमाश धमनोद से 140 पेटी शराब लेकर निकले थे जिसकी डिलेवरी रास्ते भर करते हुए इंदौर पहुचे और इंदौर पहुचते ही तेजाजी नगर पुलिस नें बोलेरो गाड़ी को पकड़ा तो इनके पास गाडी में 80 लगभग पेटी शराब की मिली है । जिसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है वही जब्त गाडी की कीमत भी 6 लाख रुपये बताई जा रही है । वही कनाड़िया पुलिस आरोपीओ से पूछताछ में जुटी है । पुलिस को आशंका है की आरोपी से और भी शराब मिल सकती है । पकड़ाए आरोपियो पर पूर्व में भी हत्या सहित कई मामले दर्ज है ।

Exit mobile version