धक्का मारकर लोगों ने विमान को रनवे से हटाया ,जानिये क्या थी इसकी वजह

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-02-at-22.44.58.mp4

तारा एयरलाइन्स के विमान को लोगो ने मिलकर लगाया धक्का दो पहिए और चार पहिए गाड़ी को धक्का लगाते हुए तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन विमान को धक्का लगाते हुए लोगों की तस्वीर शायद कभी नहीं देखी होगी. यह वायरल वीडियो नेपाल के बाजुरा विमानस्थल का है, जहां बुधवार को तारा एयरलाइन्स के विमान को दर्जनों लोग मिलकर धक्का लगा रहे हैं।

लेंडिंग के वक्त फटा था टायर
नेपाल के तारा एयरलाइन्स के विमान का लैंडिंग के वक़्त ले एक टायर के फट गया।. इसी बीच एक दूसरा विमान लैंडिंग करने का परमिशन मांग रहा था, लेकिन रनवे अवरुद्ध होने की वजह से इजाजत नहीं मिली। तब विमान को पूरी तरह से खाली कर वहां मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने मिलकर तारा एयर के विमान को रनवे से पार्किंग तक धक्का देकर पहुंचाया, ताकि दूसरा विमान वहां लैंड कराया जा सके।

Exit mobile version