द्वारकापुरी क्षेत्र में मजदूर की करंट लगने से हुई थी मौत पुलिस ने किया ठेकेदार पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजन द्वारा मजदूर की मौत में ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया था। वही पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है !

दरअसल घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड़ स्थित आइडियल स्कूल के सामने राज मल्टी की है, जहा पर 29 नबम्बर दोपहर को सन्तोष साहू 46 वर्षीय को आरोपी पप्पू निवासी प्रजापत नगर द्वारा बिना विद्युत ऊर्जा के बचाव साधन दिए बिना उससे मृतक सन्तोष से काम करवाया गया काम के दौरान करंट लगने से सन्तोष की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी वही द्वारकापुरी थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने गुरुवार दोपहर बताया कि पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर जांच शुरू की थी जिसमे पप्पू को आरोपी माना गया है आरोपी के खिलाफ 304 की धारा में बुधवार रात मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है !

Exit mobile version