दो दिन पहले 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था उपचार के दौरान युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के कृष्णपूरी कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था परिजनों से अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां आज उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात थे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव को भिजवा दिया है

दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के कृष्णपुरा नगर में रहने वाले 28 वर्षीय लक्ष्मण पिता भागीरथ ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था हालत बिगड़ने के बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे 2 दिन तक चले उपचार में आखिरकार लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया सूचना मिलने के बाद आजाद नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम भिजवा दिया है वही बताया जा रहा है कि लक्ष्मण मूलतः अशोक नगर का रहने वाला था इंदौर में किराए के कमरे से रहता था वही मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान पर यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या कुछ वजह रही जिसके कारण आत्महत्या जैसा घातक कदम मृतक ने उठा लिया।

Exit mobile version