शहर की दो अलग अलग पुलिस ने अपने क्षेत्र से वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है । द्वारकापुरी पुलिस ने जहा दो वाहन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार गाड़िया जब्त की है वही परदेशीपुरा पुलिस ने एक वाहन को पकडा है इसके कब्जे से दो गाड़िया मिली है । गिरफ्तार आरोपी इंदौर के अळग अळग थाना क्षेत्रो मे वाहन चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे । फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है जिनसे कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है ।
वही दूसरा मामला परदेशीपुरा क्षेत्र का है । जहाँ पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़ा है जिसका नाम गोलू उर्फ लोकेश है । पकड़ाए बदमाश ने पिछले दिनों शराब दुकान से एक गाडी चुराई थी वही पूछताछ में इसके पास से एक गाडी ओर मिली है
पुलिस ने आशंका जताई है की इस वाहन चोरों के साथ में कई अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते है,फिलहाल आरोपियो से अन्य वाहन और गिरोह के सदस्यो के बारे मे पुछताछ की जा रही है।
