देश में स्वच्छता में 5 बार नंबर वन रहने पर इंदौर को मिली ट्रॉफी और विभिन्न सर्टिफिकेट को अब एक सेल्फी प्वाइंट बनाकर रखा जाएगा। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज बताया कि युवाओं और इंदौर के नागरिकों में ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ सेल्फी लेने का जबरदस्त उत्साह है। इसे देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।
