देशभर में अपना नाम करने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक तेजन दीक्षित के नए कार्यालय का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सिनेमा जगत में शहर से देश भर में अपना नाम करने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक तेजन दीक्षित के नए कार्यालय का शुभारंभ मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर द्वारा किया गया। अब तक 22 से ज्यादा शॉर्ट फिल्म्स बनाने वाले तेजन ने कार्यालय इंदौर तथा मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय प्रतिभा को मौका देने हेतु शुरू किया है। समाजसेवी विजय दीक्षित भी इस दौरान मौजूद रहे। एडीशनल डी.जी.पी, डॉ वरुण कपूर ने बताया की तेजन दीक्षित बहुत प्रतिभाशाली है और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है। यह फिल्मों के माध्यम से आने वाले समय में शहर की जनता एवं देश की जनता को मनोरंजन के साथ अच्छे संदेश देंगे। साथ ही एडुकेशनल फिल्मों का निर्माण भी करेंगे, इन्ही सब उद्वेशो के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया है। डॉ चेतना दीक्षित ने बताया की तेजन विगत 5 वर्षों से हिन्दी के साथ रीजनल फिल्म इंडस्ट्री साउथ एवं मराठी सिनेमा में काम कर रहे है, अब वे प्रदेश की प्रतिभाओ को उभारने एवं योग्य को अपनी फिल्मों में मौका देने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. सौम्या कपूर ने दीक्षित ब्रदर्स तेजन एवं तनुज दीक्षित को उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करी है। प्रिया दीक्षित ने सभी का आभार माना।

Exit mobile version