देर रात बाइक से अपने घर जा रहे हैं बैंक फाइनेंसर हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में देर रात बाइक से अपने घर जा रहे हैं बैंक फाइनेंसर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जहां अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिसके चलते गंभीर अवस्था में उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल मामला देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के कुछ ही कदम की दूरी पर एक बाइक सवार युवक को अनियंत्रित तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे में युवक बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल पुलिस ने 108 की मदद से उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान युवक ने अपना दम तोड़ दिया घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान आकाश कटिहार के रूप में हुई है । जो आकाश बैंक फाइनेंस का काम करता था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर चालक का का पता लगाया जा रहा है

Exit mobile version