देपालपुर विधायक विशाल पटेल की अनुकरणीय पहल, पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछड़ी हुई देपालपुर विधानसभा की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए विधायक विशाल पटेल ने अनुकरणीय पहल करते हुए इंदौर के महाविद्यालय से अनुबंध कर देपालपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा को आगे बढ़ने के उद्देश्य से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को देपालपुर नगर के इंदौर रोड स्थित श्री जगदीश पटेल वेयर हाउस के पाठशाला भवन पर कैम्ब्रिज इंटरनेशनल महाविद्यालय इंदौर द्वारा संचालित की जा रही ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत की है। पहले चरण में 52 विद्यार्थियों ने अपना दाखला इस महाविद्यालय में करवाया है। कार्यक्रम की मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित कर की गई साथ ही फीता काटकर विद्यार्थियों का भवन में प्रवेश करवाया गया। विधायक विशाल पटेल ने अपनी मंशा अनुसार देपालपुर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा में गुणवत्ता प्रदान हो इसलिए पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री विधायक पटेल ने कहा कि भगवान के बाद गुरु का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है आज जो आपके बीच में पहुंचे प्रोफेसर आपको बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे साथ ही साथ मैं उन बच्चों से भी कहना चाहता हूं कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं किसी कारणवश नहीं पढ़ पा रहे हैं उन बच्चों के लिए मैं परछाई बनकर खड़ा हूं चाहे देपालपुर में पढ़ाई करवाना हो इंदौर में पढ़ाई करवाना हो भोपाल में पढ़ाई करवाना हो या दिल्ली में पढ़ाई करवाना हो मैं विद्यार्थियों के हित में कभी पीछे नहीं हटूंगा। इस दौरान विधायक विशाल पटेल के समर्थक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व शिक्षा जगत के प्रोफ़ेसर गण मौजूद थे।

Exit mobile version