देपालपुर क्षेत्र के लोगों को सीएनजी पम्प की बड़ी सौगात मिली वैसे तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप संचालित है लेकिन अब वर्तमान समय अनुसार आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए देपालपुर क्षेत्र के लोगों को श्री मारुति पेट्रोल पंप पर अब सीएनजी गैस की भी सौगात मिली क्योकि क्षेत्र में अब तक सीएनजी पम्प की सुविधा नही थी जिसके चलते कई लोगो को शहर की ओर जाना पड़ता था लेकिन अब यहां सीएनजी गैस आसानी से मिल पाएगी वही लोगों को कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल पाएगी ! सीएनजी पंप का शुभारंभ इंदौर विधायक रमेश मेंदोला व भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा ने कन्याओं द्वारा करवाया ।
यहां जनता की मांग पर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र में सीएनजी गैस पंप नही होने की वजह से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वही लगातार पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने से जनता अपने वाहनों को चलाने में दिक्कते महसूस कर रहे थे। आज सीएनजी पंप की सुरुआत होते ही वाहन चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई व कई वाहन चालक अपने वाहनों में सीएनजी भरवाने पहुंचे। वही पंप संचालक ने भी आने वाले ग्राहकों का सम्मान किया।
