दुष्कर्म में फरार एमएलए पुत्र की बढ़ेगी मुसीबत गिरफ्तारी के लिए 20वी बार छापेमारी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़नगर इलाके में 20 वी बार छापेमारी कार्रवाई की, लेकिन दुष्कर्म में फरार आरोपी करण पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मोरवाल पर इंदौर पुलिस द्वारा पहले 5 हजार के इनाम घोषित की गई थी,लेकिन अब इनाम की राशि बढ़ाकर अब 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया हे वहीं करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक और आवेदन कोर्ट में जल्द लगाया जाएगा जिससे कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सके।

गौरतलब है कि इंदौर जिला न्यायालय द्वारा 28 सितंबर तक कोर्ट के सामने पेश न होने की सूरत में करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के जेएमएफसी कोर्ट ने आदेश दिए थे, लेकिन हाई कोर्ट ने इस आदेश को खारिज कर दिया है। लंबे समय से फरार आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हे आदेश ख़ारिज होने के बाद से ही पुलिस की कई टाइम अलग अलग शहरो में जाकर करण की तलाश कर रही हे कल भी इंदौर पुलिस की एक टीम करण के बड़नगर स्थित निवास पर पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिला।पुलिस को आशंका हे की देश छोड़ भाग सकता है, आरोपी करण जिसके लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने पर पता चला करण का पासपोर्ट अब तक नहीं बना है इसलिए नेपाल भागने की ज्यादा संभावना हे जिसके चलते मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस बॉर्डर पर निगरानी रख रही है वही फरारी के दौरान फरार आरोपी करन मोरवाल की मदद करने वाले मददगारो पर भी पुलिस कार्यवाही की तैयारी कर रही हे….. 

Exit mobile version