दुष्कर्म पीड़िता ने डीआईजी ऑफिस पहुच विधायक पुत्र पर सख्त कार्यवाही करने की लगाई गुहार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन तहसील के बड़नगर विधायक मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को आखिरकार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है करण मोरवाल पिछले 6 माह से फरार चल रहा था जिस पर 25000 का इनाम भी घोषित था वहीं पीड़िता आज डीआईजी से मिलने भी पहुंची जहां पीड़िता ने पुलिस का धन्यवाद भी दिया है वह उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे करण मोरवाल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ! फिलहाल करण मोरवाल को महिला थाने पर रखा गया है वहीं दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार दोपहर डीआईजी ऑफिस पहुंची जहां अधिकारियों से मिलकर पूरी कार्रवाई को निष्पक्ष करने की बात कही है वही पीड़िता ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मैं पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं देर से ही सही आखिर आरोपी को गिरफ्तार तो किया अब पुलिस अपनी कार्रवाई निष्पक्ष रूप से करें और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाएं वही पीड़िता ने यह भी कहा कि गृह मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्टिव हुई और उन्होंने त्वरित कार्रवाई की वही विधायक मोरवाल के सपोर्ट करने वाले जो लोग हैं उनका ऊपर भी कार्रवाई की जानी चाहिए वहीं मेडिकल सर्टिफिकेट पर भी पीड़िता ने सवालिया निशान खड़े किए हैं वहीं करण के पिता लगातार अपने पावर का मिस यूज कर रहे थे जितने लोगों ने इस आरोपी की मदद की है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए वहीं पुलिस के सहयोग से यह संभव हो पाया है इस दौरान कई बार मुझे समझौते के लिए भी कई तरह से दबाव बनाया गया था अव इस आस में है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी जिसके चलते आज मैं पुलिस अधिकारियों से मिली हूं और उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है।

Exit mobile version