दिल्ली के व्यापारी के अपहरण का पर्दाफ़ाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दिल्ली के एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है शराब कारोबारी सिकंदर सचदेवा दिल्ली से इंदौर अपने मित्र से मिलने आए थे और उसके बाद उज्जैन के लिए रवाना होने वाले थे तभी सिकंदर सचदेवा का अपहरण कर लिया गया पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने तस्दीक करते हुए पता लगाया कि एक वाइट कलर की स्कॉर्पियो में सिकंदर सचदेवा का अपहरण किया गया है पुलिस ने वह नंबर के आधार पर अलीराजपुर निवासी सखाराम और उसके अन्य साथी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पूछताछ में पाया कि सिकंदर सचदेवा और सखाराम शराब का कारोबार करते थे और लगभग 20 लाख रुपए का लेनदेन बाकी था इसी के चलते शराब कारोबारी सिकंदर सचदेवा का अपहरण किया था फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है

Exit mobile version