दहेज़ लाने से मना किया तो गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शिवपुरी: शिवपुरी के शेरगढ़ से रिश्तों और मानवता को शर्मिंदा करने का मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला ने दहेज लाने से मना किया था। आरोपी पति के साथ इस काम मे ससुर और सास भी शामिल थे। आरोपियों ने हत्या के बाद गर्भवती की लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शिवपुरी के शेरगढ़ के पिछोर थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति अशोक ने अपने पिता भगीरथ लोधी और मां भाग्यवती के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी नेहा की हत्या की है। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या, मारपीट सहित दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version