दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में दहेज लोभी ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बीती रात इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों का कहना है कि विवाहित को ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे जिसके कारण उसने इस तरह का कदम उठाया है वहीं पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में युवती की जान गई है फिलहाल जांच जारी है बता दे महिला का विवाह प्रतापपुरा जिला खंडवा में हुआ था लेकिन कई दिनों से वह ससुराल से दूर इंदौर आ कर किराए के मकान में रह रही थी युवती से सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया

Exit mobile version