सरकारें चाहे कितने ही महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बना लें, लेकिन दहेज लोभी अपनी हरकतों से बाज नही आने वाले…कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार इंदौर के कनाड़िया इलाके में सामने आया हैं, जहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान हो कर अपनी जान दे दी..
दरअसल बीती रात इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार महिला का नाम अंकिता चौहान है, जिसकी शादी 2018 में विशाल चौहान से हुई थी। इधर विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। फोन नहीं चलाने देते थे और दहेज के लिए भी आए दिन प्रताड़ित करते थे।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली हकीकत सामने आ सकते हैं।
