मुंबई से दस वर्षीय बालिका को अपहरण कर इंदौर लाई एक महिला को आजाद नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते महिला सहित नाबालिग बच्ची को दस्यातब कर मुंबई पुलिस के सुपूर्द किया।
आजाद नगर थाना प्रभारी इंदे्रश त्रिपाठी के अनुसार मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी, कि ब्रांदा से दस साल की बच्ची को इंदौर निवासी महिला आजाद नगर थाना क्षेत्र में लेकर आई है। मुंबई पुलिस ने बच्ची के अपहरण का केस थाने में दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर बच्ची को तलाशना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को क्षेत्र से दस्याब कर महिला को हिरासत में लिया। दरअसल बच्ची का परिवार और महिला मुंबई के बांद्रा में पड़ोस में रहते है। इंदौर के आजाद नगर में महिला का मायका है, जहां उसने बच्ची को रख रखा था। पूछताछ में महिला ने बच्ची के अपनी मर्जी से उसके साथ आने की बात कही।
