इंदौर के थाना बाणगंगा में हुई सुरक्षा गार्ड की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस द्वारा 48 घंटे में सुलझा ली गई, दरअसल एलएनसीटी कॉलेज ग्राम रेवती में सुरक्षा गार्ड तिलक सिंह नरवरिया का रक्तरंजित शव मिलने पर अन्य सुरक्षा गार्ड के द्वारा थाना बाणगंगा में सूचना दी गई थी जिस पर थाना बाणगंगा ने प्राथमिक जांच कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी एसपी ईस्ट आशुतोष बागरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बेटी की शादी और पिता की पैरवी के लिए उसने उधार पैसे लिए थे उधारी चुकाने के लिए उसने वारदात को उसने अंजाम दिया था। आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से करीब 6 बार में 49 हजार रुपए निकाले थे एटीएम से पैसा निकालने का मैसेज ना आए इसलिए मृतक के मोबाइल के सिम भी तोड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी भागीरथ पटेल से 45 हजार रुपए और मृतक का एटीएम जप्त किया है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कुछ और नए खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
