तेज रफ्तार टैंकर ने मारी पिता पुत्री को टक्कर हादसे में पिता की मौत हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने पिता पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। मामले में लसुड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दरअसल स्कीम नंबर 136 में रहने वाले जगदीश विश्वकर्मा अपनी बेटी ममता के साथ देवास नाका क्षेत्र स्थित मेट्रो मॉल में किराने का सामान खरीदने जा रहे थे तभी सिग्नल पर खड़े रहने के दौरान टैंकर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता पुत्री को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल ले जाया गया जहां जगदीश विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version