इंदौर निर्माणाधीन बिल्डिंग की 10 वी मंजिल से गिरी महिला मजदूर की मौत हो गई सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है।
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बन रही ida की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते वक्त महिला मजदूर पिंकी पति राहुल की 10 मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए MY हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक महिला पिंकी मूलतः धार जिले की रहने वाली थी जहां सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है प्रत्येक दर्शकों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
