शुजालपुर में आज डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जन्मजयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया।अभिभाषक संघ शुजालपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय न्यायाधीश ADJ श्री रुपम वेदी,ADJ श्रीशरद कुमार गुप्त, न्यायाधीश धीरज कुमार सिंह, न्यायाधीश श्रीमति चंचल बुंदेला, न्यायाधीश विष्णु दुबे सहित सभी अभिभाषकगण उपस्थित रहें। अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए श्रीमान न्यायाधीश महोदय ने अधिवक्ताओं को सूर्य का उपनाम देते हुए पक्षकारों की बारीकियों को प्रदर्शित कर न्याय दिलाने में सार्थक सहयोगी माना। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम राणा ने किया और आभार अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष जेपी मीणा ने माना।
