डॉगी के साथ बर्बरता की हदें पार, रोने पर CCTV फुटेज ने खोला राज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2021/12/%E0%A4%A1%E0%A5%89%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-CCTV-%E0%A4%AB%E0%A5%81%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C.mp4

इंदौर के हीरानगर थाना के बजरंग नगर में पालतू डॉगी के साथ ट्रेनर ने बर्बरता से मारपीट कर पैर ही तोड़ दिया। कुत्ता जब रोने लगा तो उसके मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें ट्रेनर रामकिशन की सारी करतूते मालूम पड़ गई। अब आरोपी ना तो कुत्ते को ट्रेनिंग देने आ रहा है, ना ही डॉगी के मालिकों के फोन उठा रहा है। यहां तक कि वह अपने घर से भी फरार हो चुका है। डॉगी के मालिक अब हीरानगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

क्या है पूरा मामला?

बजरंग नगर के रहने वाले पिंटू ने दो कुत्ते खरीदे थे, जिनमें से एक लेब्राडोर प्रजाति का था, तो दूसरा हस्की। इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए डीआरपी लाइन के ट्रेनर को 8 हजार रुपये महीने पर रखा था।ले ब्राडोर को ट्रेनिंग लेते हुए 2 महीने हो चुके थे, जबकि हस्की को महज 4 दिन ही हुए थे। आरोपी ट्रेनर रामकिशन ने ट्रेनिंग पर आना छोड़ दिया। हस्की डॉग लगतार खूब रोने लगा। शक होने पर पिंटू की बहन केतकी ने घर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उनके होश उड़ गए।

https://timenews.today/img/2021/12/%E0%A4%A1%E0%A5%89%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-CCTV-%E0%A4%AB%E0%A5%81%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C_2.mp4

आरोपी रामकिशन इन फुटेज में कुत्ते के साथ क्रूरता करता हुआ दिखाई दे रहा था। वह उसे मारता-पीटता और चेन से खींचता था। उसे उठा-उठाकर पटक रहा था जिसके कारण उसे फ्रेक्चर हो गया। इसी कारण से वह रो रहा था। पिंटू ने जब आरोपी को फोन लगाया और ढूंढा तो वह बात करने को राजी नही हुआ। और तो और घर पे भी नही मिला। जैसे तैसे फ़ोन पर बात हुई तो कहने लगा बस में बैठा हूँ, गरीब आदमी हूँ ,माफ करदो।

https://timenews.today/img/2021/12/%E0%A4%A1%E0%A5%89%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-CCTV-%E0%A4%AB%E0%A5%81%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C_3.mp4

डॉगी के मालिक पिंटू और उसके घरवाले अब आरोपी राम किशन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी में है। पशु के साथ क्रूरता के चलते डॉगी मालिक अब आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी कर रहे है।

- Advertisement -
Exit mobile version