बाणगंगा थाना क्षेत्र के बादल का भटटा में रहने वाले 20 वर्षीय छात्रा रूचि यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल पहंुचे, जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी जगदीश मालवीय के अनुसार परिजनों का कहना है कि साल 2020 में छात्रा ने 12 वीं की परीक्षा पास की थी, और पिछले दो साल से काॅलेज में प्रवेश लेने का प्रयास कर रही थी, लेकिन काॅलेज में एडमिशन ना होने से डिप्रेशन में थी। संभवतः इसी के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।
