देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र को हॉस्टल का डिपॉजिट मनी मांगना इतना महंगा पड़ा कि आरोपी अभिषेक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र लक्की और उसके मित्र अंकित पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया दोनों ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को फरियादी लकी और अंकित ने शिकायत दर्ज कराई कि दोनों देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी मैं पढ़ाई करते हैं और हॉस्टल खाली करने के बाद डिपॉजिट मनी की राशि लेने पहुंचे थे जहां बताया कि अभिषेक मैं उनकी डिपाजिट राशि ले जा चुका है जब अभिषेक से पैसे मांगने की बात सामने आई तो अभिषेक ने अपने अन्य साथियों के साथ हाथ लकी और उसके एक अन्य साथी अंकित पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
