ट्रेनी DSP हुए हादसे का शिकार, ICU में चल रहा इलाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 बुरहानपुर: बुरहानपुर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक प्रशिक्षु डीएसपी जान से जाते हुए बाल बाल बचे। दरअसल इंदौर-ईच्छापुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में निम्बोला थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी रोहित राठौर गंभीर रूप से घायल हाे गए। जिन्हे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिलहाल उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है जब राठौर थाने से घर जा रहे थे, तभी रस्ते में ट्रक और उनके वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गयी। घायल अवस्था मे ग्रामीणों ने उन्हें रेसक्यू कर गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान ट्रक की गति काफी तेज़ थी जिस वजह से राठौर का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल ट्रक ड्राइवर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version