चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक तेजगति वाहन चालक ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी । दोनो अलीराजपुर से परीक्षा देने इंदौर आ रहे थे । हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई गभीर रूप से घायल हो गया । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड की है । तेजगति आयशर गाडी ने बाइक सवार मुकेश बघेल ओर रंजना बघेल को टक्कर मार दी । दोनों भाई बहन थे और अलीराजपुर से परीक्षा देने इंदौर आए थे । हादसे के काफी देर तक जब एम्बुलेंस नही आई तो मजबूरी में घायलो को कचरा गाडी से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ रंजना की मौत हो गई वही मुकेश का निजी अस्पताल में उपचार जारी है
मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है
