टॉवर चौराहे पर पुताई का काम कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर शहर में लगातार दुर्घटनाओं में हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है इसी कड़ी में एक और मामला दर्ज हुआ है भवर कुआं थाना क्षेत्र में जहां पुताई कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई

दरअसल भंवरकुआ क्षेत्र स्थित टॉवर चौराहे के पास पुरानी प्रापर्टी की दुकान पर गए मो आदिल 18 वर्षीय युवक की गुरुवार दोपहर काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई परिजन के अनुसार ठेकेदार की लापरवाही से मौत होंने का आरोप लगाया गया है !

वही भंवरकुआ के जांच अधिकारी जयवीर सिंह भदौरिया ने शुक्रवार दोपहर बताया कि 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हुई है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है व मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है !

Exit mobile version