टैक्स वसूली के लिए गए नगर निगम कर्मचारी के साथ बदसलूकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आए दिन नगर निगम कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है आज इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में भी नगर निगम कर्मचारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है जिसको लेकर नगर निगम कर्मचारी भंवरकुआं थाने पर एकत्रित हो गए और पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना भवर कुआं में आवेदन दिया है

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के श्री यंत्र नगर सेक्टर सी में उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जब नगर निगम कर्मचारी टैक्स वसूली करने श्री यंत्र नगर के एक मकान पर पहुंचे जब कर्मचारियों ने मकान मालिक से टैक्स के संबंध में पूछताछ की तो घर पर मौजूद महिला ने कहा कि मुझे टैक्स के संबंध में जानकारी नहीं है मेरे पति आ कर इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएंगे इसी बात को लेकर महिला और कर्मचारियों की भी तू तू मैं मैं हो गई मामला थाने तक पहुंच गया

कर्मचारियों का आरोप है कि श्री यंत्र नगर में रहने वाली सोनिया मिश्रा ने और उसके पति द्वारा कर्मचारी के साथ हाथापाई की गई जब इस संबंध में सोनिया मिश्रा से इस बारे में पूछा तो उनका कहना था कि मैं घर पर अकेली मौजूद थी नगर निगम कर्मचारियों ने ना तो अपना परिचय दिया और ना ही कोई नोटिस टैक्स को लेकर दीया जब उन्होंने कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी हासिल करना चाहिए तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई सोनिया मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि कर्मचारियों द्वारा उनके साथ घर में घुसकर बदसलूकी भी की है

Exit mobile version