जूनी इन्दौर थाना प्रभारी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी को डीआईजी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन और पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही हैं। हालांकि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए, कुछ पुलिसकर्मी भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ चुके है। इसी तरह इंदौर जूनी इन्दौर थाना प्रभारी जिनकी कोरोना से जंग लड़ते लड़ते मौत हो गई थी जहा स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी के निधन को आज 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है। जिस पर इंदौर के डीआईजी कार्यालय परिसर में चंद्रवंशी के दुखद निधन पर डीआईजी मनीष कपूरिया सहित पुलिस के स्टाफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पिछले वर्ष अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए जूनी इन्दौर थाना प्रभारी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी कोरोना से लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें आज डीआईजी मनीष कपुरिया सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया ने पूरे स्टाफ के साथ परिसर में देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी के बलिदान दिवस पर दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वही डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा आज 1 वर्ष बीत जाने के बाद दोबारा कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी हमारे लिए प्रेरणा साबित होंगे। क्योंकि उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर में अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपनी जान का बलिदान दिया।

वही इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण पुलिस के कई अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं। इसीलिए लगातार सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई। गाइडलाइन का शहर की जनता के साथ ही पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को भी पालन करना आवश्यक है।फिलहाल डीआईजी मनीष कपूरिया ने शहर की जनता स्व कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए के लिए अपील की है।

Exit mobile version