जिला कोर्ट से एक दुष्कर्म का आरोपी सजा सुनते ही फरार पुलिस तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिला कोर्ट से एक दुष्कर्म का आरोपी सजा सुनते ही फरार हो गया । मामले में एमजी रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है ।
मामला मंगलवार का है । जिला कोर्ट द्वारा दुष्कर्म के मामले में नरेश पिता रामजीलाल को सजा सुनाई थी । सजा होने के बाद बदमाश जेल वारंट बनने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला । जिसकी शिकायत कोर्ट द्वारा एमजी रोड पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है

Exit mobile version