जावरा कम्पाउण्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नजर आई दीप पर्व की रौनकमाता महालक्ष्मी के पूजन में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 जावरा कम्पाउण्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दीपावली महापर्व के शुभ अवसर पर गुरुवार 4 नवम्बर को महालक्ष्मी पूजन विधि विधान के साथ किया गया। महालक्ष्मीपूजन में वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

रोशनाई के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगरवासियों और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए और सभी को यश की प्राप्ति हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, डॉ. दिव्या गुप्ता, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, प्रमोद टण्डन, सूरज कैरो, महामंत्री घनश्याम शेर, कमल बाघेला, गुलाब ठाकुर, निरंजनसिंह चौहान, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, अनिल शर्मा, अजयसिंह नरूका, विजय मलानी, राजेश अग्रवाल, ज्योति पंडित, वीणा शर्मा, ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, रितेश तिवारी, निर्मल वर्मा, यशवंत शर्मा, घनश्याम काकाणी, रामदास गर्ग, एस एल शर्मा, पुरुषोत्तम जायसवाल, शैलेंद्र महाजन, प्रकाश पारवानी, वासुदेव पाटीदार, अश्विनी शुक्ला, जगमोहन वर्मा, प्रभात आंवले, अजय अग्निहोत्री सहित सभी कार्यकर्ताओं ने महालक्ष्मीजी के पूजन व आरती में भाग लिया।

Exit mobile version