जल संसाधन मंत्री ने दुकानों के सामने बनाए गोल घेरे व कहा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन सहभागिता जरूरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान के तहत इंदौर में दुकानों के सामने गोल घेरे बनाए और राहगीरों को मास्क बांटे मंत्री श्री सिलावट ने आज इंदौर में सपना संगीता टाकीज के निकट चौक की दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से गोल घेरे बनाए। उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने को कहा, इसके साथ ही आम जनता से आव्हान किया है की इंदौर की आवाज पूरा देश सुनता है हम जब हर काम को बेहतर और सामूहिक रुपए करते है तो मास्क लगाने और कोरोना को हराने के लिए भी एक जुट होकर आगे आए स्वच्छता अभियान की तरह इसे भी जन आंदोलन बनाए । मंत्री श्री सिलावट ने सुबह 11 बजे सायरन की आवाज़ बजते ही दो मिनट का सावधान रखा और वहाँ उपस्थित नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने के अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया।मंत्री श्री सिलावट ने इसके बाद सपना संगीता रोड के विभिन्न दुकानों के सामने राहगीरों को मास्क का वितरण भी किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा और श्री उमेश शर्मा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version