जन्मजात बच्चो की मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कई विभागों के साथ बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के रविंद्र नाट्य ग्रह में जिला प्रशासन द्वारा जन्मजात बच्चों की मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग शहरी ग्रामीण बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं…।

इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कई विभागों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर जच्चा बच्चा की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने के उद्देश्य से मैराथन बैठक का आयोजन किया गया बैठक में शिक्षा विभाग ग्रामीण व शहरी बाल विकास सहित तमाम विभागों के अधिकारि बैठक में सम्मिलित हुए बैठक के दौरान मनुष्य का कहना था कि मां और बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं उचित रूप से एनीमिया का प्रयोग और बच्चों में बदलते हारमोंस को लेकर किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए इसको लेकर गाइडलाइन जारी की गई है इसी के साथ हॉस्पिटलों में साफ-सफाई के उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर उचित दवाओं का वितरण हो सके जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े और उन्हें आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में निचले अधिकारियों से सीधे संपर्क में रहें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जा सके और इन्हीं कारणों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी इसी के साथ शहर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित निजी हॉस्पिटल में महिला के साथ इलाज में कि गई लापरवाही को लेकर चौकस नोटिस जारी किया गया है यदि कोई निजी हॉस्पिटल किसी भी तरह का स्वास्थ्य में कोतुहल बरत्ता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version