दिल्ली से ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली बॉस कंपनी की शिकायत पर छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने अलग-अलग ऑटोमोबाइल दुकान पर कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स बेचने वाले दुकानों पर किया छापेमारी कार्रवाई बड़ी संख्या में डुप्लीकेट पार्ट्स बरामद पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
मामला छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस को दिल्ली की बॉस ऑटोमोबाइल कंपनी शिकायत पर पुलिस ने ग्वालटोली अंतर्गत अलग-अलग ऑटो पार्ट्स दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है जहां पुलिस को शिकायत मिली थी कि ब्रांडेड बॉस कंपनी की पार्ट्स का डुप्लीकेट पार्ट्स बनाकर मार्केट में बेचे जा रहे हैं जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आर,के मोटर, गणेश इंटरप्राइजेज , नाभि राज ऑटो इलेक्ट्रिकल्स पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट पार्ट्स बरामद किए है नकली पार्ट्स बनाने और बेचने के चलते कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंच रहा था जिस पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं दुकान संचालकों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
