छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में जमीन के नकली कागज बनवा कर दोस्त ने की करोड़ों की जमीन खुद के नाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ ही धोखेबाजी और नकली कागज बनाने का मामला दर्ज किया है पीड़ित की करोड़ों की जमीन को गलत तरीके से आरोपी ने अपने नाम करवा लिया छत्रीपुरा मैं पदस्थ जांच अधिकारी के अनुसार फरियादी विजय वर्मा की शिकायत पर आरोपी बाबूलाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । फरियादी विजय ने पुलिस को बताया कि ग्राम सिरपुर में उनकी पुश्तैनी जमीन थी । पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने हिस्से की जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने दोस् त बाबूलाल शर्मा के नाम पर कर दी थी बाबूलाल ने दोस्ती में दगाबाजी कर दी फरियादी का कहना है कि पावर ऑफ अटॉर्नी को कुछ समय बाद उसने कैसिल भी करवा दिया था बाबूलाल ने नकली कागज तैयार कर उस पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर पूरी जमीन खुद के नाम कर ली जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है । लगभग 10 साल से यह मामला चल रहा है अब जाकर मामले में केस दर्ज हुआ है

Exit mobile version