इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में चौकीदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल तुकोगंज इलाके के y.n. रोड पर चौकीदारी का काम करने वाले विश्वनाथ नामक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई बताया जा रहा है मृतक विश्वनाथ वाईएन रोड पर चौकीदारी का काम करते थे जहां पर वह अज्ञात कारणों से गिर गए थे जिसके कारण उनके सर में गंभीर चोट आई थी, क्षेत्र के रहवासी मृतक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
