एरोड्रम पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी बरामद किये है । फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस को आरोपी से कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है । वही बदमाश के एक फरार साथी की तलाश जारी है ।
एरोड्रम पुलिस के हत्थे आये बदमाश का नाम पुष्पेंद्र उर्फ गोलू भूरिया है । आरोपी ने दिनांक 19 दिसंबर को अशोक नगर निवासी आशीष जैन के सुने घर को निशाना बनाया था । बदमाश घर से डेढ़ लाख नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुराकर ले गए थे । मौके से मिले सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने गाडी नगर ट्रेस कर बदमाश को पकड़ा तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूला ।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के जेवरात ओर नगदी जब्त किए है । चोर चोरी करने के बाद मिला हुआ पैसा अय्याशी में उड़ा देते थे ।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । पुलिस को आरोपी से कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है ।
