चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को एमआइजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

घर में काम करने वाली महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को धरदबोचा।

एमआईजी थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में रहने वाले रोहित पांडे ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि घर में काम करने के लिए पुष्पा बाई नामक महिला को रखा था। फरीयादी द्वारा घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था, जिसमें उक्त महिला अलमारी से रूपए निकालते दिखाई दे रही है।

फरीयादी की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version