चायना डोर से बाइक सवार शिक्षक का गला कटा ,बच्चे की अंगुली कटी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आक्रोशित ग्रामीणों ने  पुलिस से की माँग प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बाजार में आ रहा है चायना डोर टी आई को सौपा ज्ञापन  

अमझेरा। अमझेरा नगर में चायना डोर से लगातार हादसे के परिणाम सामने आ  रहे है ,सोमवार को एक निजी विद्यालय शिक्षक के गले कटने के साथ   एक बालक की अंगुली कट गई, मंगलवार को नगर आक्रोशित युवाओं ने पुलिस थाने पर पहुँच कर  टी आई रतन लाल मीणा को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में बताया कि  चायना डोर के क्रय विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबन्ध है बावजूद इसके अमझेरा ओर राजपुरा ग्राम में  चायना डोर बेची जा रही है, जिसके परिणाम प्रतिदिन सामने आ रहे है, बेजुबान पशु-पंक्षि की मौत ,वाहन चालकों के साथ दुर्घटना, पैदल राहगीरों के पैरों में डोर आ जाना ,बच्चो की उंगली कटना आदि जैसी घटना नगर में हो चुकी है  लगातार हो रही घटना से नगर में आक्रोश बढ़ रहा है, टी आई से नगरवासियों ने शीघ्र कार्यवाही की माँग की है, ज्ञापन का वाचन गोपाल सोनी ने किया, युवा अर्पित शर्मा, अशोक कुशवाह, अरुण मोदी, निशीथ पंडित,    प्रेम दीक्षित, आयुष विश्वकर्मा, आदि ने ज्ञापन सौपा।

”  खुद की सूझ -बूझ से बचे शिक्षक ” निजी विद्यालय के शिक्षक सोमवार देर शाम को अपनी बाइक से सवार होकर घर से निकले कुछ दूर आगे चलने पर अचनाक हवा में चायना डोर सामने आ गया डोर को देखते ही शिक्षक पंडित ने अपनी सूझ बूझ से वाहन को तत्काल कंट्रोल कर रोक दिया   चायना डोर हवा से उड़ते हुए  सीधे गले मे आ गई जिसे ही गला कटा पंडित ने तत्काल अपनी गर्दन झुका ली गनीमत रहा कि सिर्फ गले को स्पर्श करती हुई डोर आगे बढ़ गई खुद की सूझ बूझ से हादसा टल गया, वही  सोमवार दोपहर के एक बालक की अंगुली चायना डोर से   कट  गई जिसे टाँके भी आये है। इसके पूर्व नगर श्री राम चोक के अमीप व्रक्ष पर कई पंक्षि डोर में आकर अपनी जान दे चुके है , लगातार बेजुबान पक्षियों की भी मौत चायना डोर से बढ़  रही है।

Exit mobile version