चाचा की जीप से कुचलाया भतीजा डेढ़ साल के बेटे को घुमाकर गेट पर छोड़ा रिवर्स करते समय पहिए के नीचे आया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई। मासूम की मौत उसी के चाचा की जीप से कुचलने से हुई है। बताया जा रहा है कि चाचा जीप से बच्चे को घुमाने ले गए थे। लौटे तो बच्चे को गेट पर छोड़कर जीप रिवर्स करने लगे, तभी बच्चा चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनकर परिवार वाले दौड़कर बाहर आए। वे बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तिलक नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
परिजन के मुताबिक लविश तीन बहनों के बाद इकलौता बेटा था। बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ था। हादसे के बाद से ही मां ओर पूरा परिवार सदमे में हैं।

दरससल पूरी घटना इन्दौर के तिलक नगर थाना छेत्र के महावीर तोतला नगर की है यहां रहने वाले मुकेश कुमावत के छोटे भाई मनोज कुमावत जीप लेकर अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे लविश को घुमाने ले गए थे। लौटे तो लविश को घर के गेट पर छोड़ दिया। ओर जीप रिवर्स लेते वक्त लविश पहिए के नीचे आ गया। उसकी आवाज सुनते ही परिवार वाले बाहर दौडे़ और मासूम को निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार नानू राम कुमावत भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष हैं। पुलिस ने मामले में जांच शूरु कर दी है वही घटना के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में है

Exit mobile version